फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला दुकानदार और पति पर किया हमला

Wed, 17 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गुहला में महिला दुकानदार से मारपीट करते आरोपी। सीसीटीवी फुटेज 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गुहला में एक महिला दुकानदार और उसके पति पर लाठी-गंडासियों से हमला कर दिया गया। दुकान के अंदर बैठे दंपती पर आरोपियों ने अचानक धावा बोल दिया। इस वारदात की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुकानदार बलदेव की पत्नी अमरजीत कौर ने बताया कि उनकी गुहला में राशन की दुकान है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी, जिसके पेपर सागर नामक व्यक्ति के कार्यालय में रखे थे। जब वे अपने कागज लेने के लिए गए तो आरोपियों से उनकी कहासुनी हो गई। इसी रंजिश के चलते 15 सितंबर को आरोपी सुभाष, साहिल, समीर, सोनिया व सागर खान ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुहला थाना एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि उनके पास हमले की शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें