फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह से लबरेज दिखी नारी शक्ति

विज्ञापन
09-ढांड। मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगी महिलाएं। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। युवा जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव में मतदान को लेकर उत्साह से लबरेज दिखे। दिन निकलने के साथ ही लोगों ने मतदान केंद्रों का रुख किया। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में हुए मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। न केवल युवा मतदाताओं ने खुद मतदान किया, बल्कि अपने परिवार के अलावा गांव के बड़े-बुजुर्ग मतदाताओं को बूथ तक लाने में भी अहम भूमिका निभाई। जब मतदान शुरू हुआ तब बूथों पर 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवती अपना मत देने के लिए जोश में दिखे। जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए पहली बार वोट डालने वाले युवक चुनाव को लेकर अधिक उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

इनके अलावा 20 से 30 व 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता भी वोटिंग के प्रति पूरी तरह से सतर्क नजर आए। कई इलाकों में तो युवा गांव के वृद्ध लोगों को भी मतदान केंद्र तक लाने में भी लगे रहे। युवा मतदाताओं के उत्साह के कारण ही मतदान का प्रतिशत आगे बढ़ता रहा, बूथों पर दिनभर मतदाताओं की लाइन लगी रही।
मतदान करने आई किरण, बाला, ज्योति, तमन्ना, कुसुम, पिंकी, पूजा, आरती, सोनिया ने बताया कि वह उसे ही मतदान करेंगी जो गांव का चहुंमुखी विकास करेगा। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुछ सोचेगा। उन्होंने कहा कि गांव के विकास, शौचालय से लेकर साफ-सफाई तक की व्यवस्था, जो सभी के सुख दुख में काम आए और सब की समस्या को सुनें। उन्होंने कहा कि चुनाव सिर्फ नेताओं के लिए नहीं होता है। चुनाव का असली अर्थ जनता के लिए ही होता है।
विज्ञापन

जनता में युवा अहम योगदान निभाते हैं। इस बार युवा वर्ग ऐसे प्रत्याशी को चुनने में विश्वास दिखा रहा है, जो स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ-साथ आज की युवा पीढ़ी को हर क्षेत्र में उन्नति और प्रगति के पथ पर ले जाए। महिलाओं का कहना है कि वह इस बार ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनेंगी जो शिक्षा, स्वास्थ्य, गांव में साफ-सफाई, गंदे पानी की निकासी का प्रबंध करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें