फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डंपर की टक्कर से टूटा खंभा महिला पर गिरने से गई जान

Sat, 27 Jun 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मृतका सुनीता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मूंदड़ी गांव के पास निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के समीप गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सेठां मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय सुनीता की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सड़क निर्माण कार्य के कारण यातायात एक ही लेन से संचालित किया जा रहा था।
शिकायतकर्ता फूल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ एक परिचित के दोपहिया वाहन पर कैथल स्थित ससुराल जा रहे थे। शाम करीब चार बजे जैसे ही वे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे, वहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा था और उसी दौरान एक डंपर को बिना हेल्पर की सहायता के पीछे किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान डंपर का पिछला हिस्सा डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर लगते ही बिजली का खंभा टूटकर पीछे बैठी सुनीता के ऊपर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : शिकायतकर्ता फूल कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव बझेड़ी का रहने वाला है और नाई का कार्य करता है। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले कैथल के सेठां मोहल्ला निवासी सुनीता से हुई थी। दंपति की दो बेटियां हैं—9 वर्षीय पलक और 8 वर्षीय नैना, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है। थाना सदर के जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने डंपर और चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, गर्दन और कमर में गंभीर चोटें
कैथल। सौंगल भाना रोड पर अज्ञात कार की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में करनाल जिले के गांव रंगरुट्टी खेड़ा निवासी 32 वर्षीय सोनू ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। 21 जून को वह अपनी बुआ के घर कैथल आया था।
विज्ञापन

दोपहर करीब 3:10 बजे वापस लौटते समय सौंगल-भाना रोड पर गांव भाना से कुछ पहले पीछे से तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क किनारे पानी से भरे खेत में जा गिरा। हादसे में उसकी गर्दन और कमर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह उठ नहीं सका। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसके परिजनों को सूचना दी और उसे पहले नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें