मारपीट के मामले में एक महिला घायल हो गई। तितरम थाना में दी शिकायत में सिसला निवासी महिला सुनीता देवी ने बताया कि 15 जुलाई को वह पानी के ट्यूबवेल पर कपड़े धोने के लिए जा रही थी। उसी समय वहां गांव का ही आरोपी कालिया ने पानी के ट्यूबवेल को बंद कर दिया।
उसने ट्यूबवेल चलाया तो आरोपी ने दोबारा से भी उसे बंद कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद गांव के आरोपी कालिया, खुशिया, जैला, सुरेश, बिट्टू, मोहित, मनीष व रामरति ने उसके साथ मारपीट की। इस लड़ाई में उसके कानों से सोने की बालियां भी गिर गई और मिली नहीं हैं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एएसआइ राजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।