फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ब्लैकमेल कर धमकी देने पर महिला की शिकायत

Sat, 31 Jan 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। चंदलाना गांव निवासी नरेश कुमार ने शादी के नाम पर ब्लैकमेल का आरोप लगाते हुए एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। नरेश का आरोप है कि आरोपी महिला ने उसके और उसके परिवार को धमकियों से ब्लैकमेल किया।

नरेश ने बताया कि उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद गांव के रघुवीर ने उसकी शादी झांसा निवासी निर्मला देवी से 28 अक्तूबर 2024 को गुरु रविदास मंदिर, फरल में करवाई। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला उनके और बच्चों के साथ झगड़ा करने लगी।
विज्ञापन


नरेश ने आरोप लगाया कि महिला ने 2,00,000 रुपये की मांग की और कहा कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो उस पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करवा देगी। इस मामले में बिचौलिए और निर्मला के माता-पिता की मौजूदगी में नरेश ने 15,000 रुपये देकर अस्थायी समझौता किया।
विज्ञापन


इसके बाद 1 जनवरी को महिला उक्त राशि और सोने-चांदी के जेवर लेकर घर छोड़कर चली गई। इसके बाद भी महिला ने लगातार उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रकम की मांग की। नरेश ने बताया कि महिला पहले भी अन्य लोगों को इसी तरह ब्लैकमेल कर चुकी है। ढांड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि नरेश कुमार की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, उसे अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें