गुहला-चीका। एक राजकीय विद्यालय के प्राध्यापक के खिलाफ स्कूल में ही कार्यरत महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी प्राध्यापक ने उसके साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ की है। प्राध्यापक शराब का भी आदी है। वह अपनी ड्यूटी को ड्यूटी न समझ कर ड्यूटी समय में भी शराब पीता है। इस प्राध्यापक ने उसके लिए काफी परेशानी पैदा कर रखी है और उस समय हद ही पार हो गई जब उक्त प्राध्यापक ने उसे अकेली देख छेड़छाड़ की। एक सहयोगी कर्मचारी ने भी मौके पर इसकी पुष्टि की गवाही दी है। प्राध्यापक से उसका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, उसे बात करने से इंकार कर दिया। डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।