कैथल। हनुमान वाटिका के पास अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिक्शा में सवार एक महिला और चालक घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। करनाल निवासी सुनीता ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह एक हर्बल कंपनी में मार्केटिंग की नौकरी करती है। 20 मार्च को वह कैथल आई हुई थी। शाम करीब चार बजे ई-रिक्शा में बस अड्डा कैथल से पिहोवा चौक की तरफ जा रही तो हनुमान वाटिका के सामने अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने ईरिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिक्शा चालक व उसे काफी चोटें आई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद