फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत

Sun, 20 Apr 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाखौली गांव में एक पिकअप गाड़ी की टक्कर से करीब 50 वर्षीय अधेड़ महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे और देवर के साथ घर का सामान लेने के लिए गई थी। जैसे ही सड़क पार करने लगी तो उसे गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ तितरम थाने में केस दर्ज कर लिया है।

तितरम थाने में दी शिकायत में दाबदल पट्टी जाखौली निवासी लव ने बताया कि वह पेंटर का काम करता है और वे दो भाई हैं। 18 अप्रैल काे सुबह 11 बजे वह, उसका चाचा सत्यवान और उसकी मां रामरती गांव जाखौली की मुख्य सड़क पर घर का कुछ समान लेने के लिए आए हुए थे। लव ने बताया कि जब वे सामान लेकर कर सड़क पार कर रहे थे, तो उसी समय एक पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए उसकी मां को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


लव ने बताया कि हादसे में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। वे तुरंत उसकी मां रामरती को सरकारी अस्पताल कैथल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी मां की मौत आरोपी वाहन चालक की लापरवाही के कारण हुई है। तितरम थाना प्रभारी कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें