कैथल। कुतबपुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। अभी तक इस मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
रेलवे की राजकीय पुलिस इस महिला की पहचान में जुटी हुई है। प्राथमिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि या तो महिला ट्रैक को पार करते समय रेल की चपेट में आई है। या फिर रेल से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है।
हादसा सोमवार को सुबह का है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार महिला की आयु 52 वर्ष के आसपास है। कैथल की जीआरपी चौकी इंचार्ज नीरू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली भी कि गांव कुतबपुर से करीब दो किलोमीटर दूर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
रेलवे की राजकीय पुलिस ने तुरंत शव को वहां से नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पहचान के लिए शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। महिला के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। संवाद