कैथल। कैथल की एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला अपने बेटे सहित लापता हो गई। इस संबंध में सनसिटी के एक व्यक्ति ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 नवंबर को शाम के करीब 3:00 बजे उसकी 25 वर्षीय बेटी उसके 3 साल के बेटे के साथ बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने उसके आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद