कैथल। शहर थाना की पुलिस ने एक महिला के घर से लापता होने का केस दर्ज किया है। इस संबंध में एक कॉलोनी कैथल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 30 जनवरी को उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने उसके आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार से दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में पूंडरी थाना की पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि तीन फरवरी को एक गांवसे उसकी बेटी बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद