फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

Wed, 01 Apr 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कलायत क्षेत्र से एक महिला को 7.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार एसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी, तभी किसान चौक पर गुप्त सूचना मिली कि सजूमा रोड पर एक महिला नशा बेचने के लिए खड़ी है। सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी गठित कर मौके पर दबिश दी गई। संदिग्ध महिला को काबू कर उसकी पहचान वार्ड नंबर 2 कलायत निवासी बीरो देवी के रूप में की गई। डीएसपी ललित कुमार की मौजूदगी में महिला पुलिसकर्मी द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.05 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें