फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 28 हजार 130 रुपये

Thu, 14 Sep 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एटीएम कार्ड बदलकर तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति के खाते से 28 हजार 130 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पूंडरी निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि नौ सितंबर को वह रुपये निकलवाने के लिए शहर के एक एटीएम पर गया था। वहां पर तीन अन्य लड़के भी उसके साथ कक्ष में पहुंच गए। आरोपियों ने उसे बातों में लगाकर उसकी सहायता करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में आरोपियों ने कार्ड के जरिये उसके खाते से 28 हजार 130 रुपये निकाल लिए। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें