कैथल। एक व्यक्ति के साथ एटीएम के माध्यम से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में करोड़ा निवासी रमेश ने बताया कि वह पूंडरी में कन्या महाविद्यालय के निकट एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। वहां से पैसे नहीं निकले। फिर वह एचडीएफसी बैंक में गया। जहां से उसने तीस हजार रुपये निकवाए। इसके बाद उसके पास मैसेज आया कि उसके खाते से 16000 रुपये निकल गए हैं। जबकि उसका एटीएम उसके पास था। उसने न किसी को पासवर्ड बताया और न ही किसी से सहायता मांगी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।