फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 64 प्रतिशत धान के उठान के साथ कैथल प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा

विज्ञापन
नई मंडी में उठान का जायजा लेने पहुंचे डीएफएससी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। मंडियों में उठान कार्य में तेजी लाई जा रही है। जिले में अब तक कुल खरीद का लगभग 64 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है। उठान के मामले में जिला पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। डीसी अपराजिता ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक 3 लाख 18 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है जिसमें से दो लाख चार हजार मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। कुरुक्षेत्र व पंचकूला के बाद जिले का तीसरा स्थान है।
विज्ञापन

मंडियों में धान के उठान की प्रक्रिया को और तेज किया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मौसम का ध्यान रखते हुए हर संभव तैयारी पूरी रखें। डीएफसी वरिंदर सिंह ने विभिन्न मंडियों का दौरा किया और खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पिछले दिन हुई बारिश के कारण धान का उठान कुछ धीमा हुआ था, जिसे अब तेज कर दिया गया है। जिले की सभी मंडियों में खरीदे गए धान का उठान तेज गति से किया जा रहा है। सभी संबंधित एजेंसियां इस कार्य में लगी हुई हैं। सुनिश्चित किया गया है कि किसी मंडी में जलभराव जैसी स्थिति न हो।

प्रशासन का प्रयास है कि मंडियों में खरीदे गए धान का समय पर उठान हो, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि डीसी अपराजिता स्वयं खरीद प्रक्रिया से संबंधित पल-पल की रिपोर्ट लें रही हैं और वे लगातार खरीद कार्य की मॉनिटरिंग कर रही हैं। डीएफएससी ने बताया कि आने वाले दिनों में धान की खरीद और उठान के कार्य में और अधिक तेजी लाई जाएगी। जिला प्रशासन किसानों की सुविधा और मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी मंडियों में नोडल अधिकारी, खरीद एजेंसियों के अधिकारी, मार्केट कमेटी के अधिकारी किसान की फसल को निर्धारित एमएसपी और नमी के अनुसार खरीद करवाने के लिए संबंधित मंडियों में डटे हुए हैं।

नई मंडी में उठान का जायजा लेने पहुंचे डीएफएससी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें