फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हवा के रुख ने फिर बदला वायु प्रदूषण का स्तर, 137 पर आया

Sat, 09 Nov 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में हवा के रूख ने एक बार फिर से वायु प्रदूषण का स्तर बदला है। यह शुक्रवार दिवाली के बाद इस सीजन का सबसे कम 124 पर आया है। ऐसे में अब फिर से वायु प्रदूषण का स्तर 150 के कम पहुंचा है। गौरतलब है कि इस बार हवा चलने से प्रदूषण बढ़ने के बावजूद पिछले साल के मुकाबले काफी कम रहा था। पिछले साल दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का बम फूटा था। पिछले साल पटाखों क धमाकों और आतिशबाजी का नतीजा था जिले में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। दीपावली से पहले एक्यूआई महज 98 पर था, जो दिवाली पर 361 दर्ज किया गया था। यह खतरनाक माना जाता है।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कैथल के एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि वीरवार की रात करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा प्रदूषण स्तर कम करने में सहायक साबित हुई। शुक्रवार को इस सप्ताह का सबसे कम एक्यूआई 137 दर्ज किया गया, लेकिन पिछले साल के मुकाबले यह काफी रहा।
उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बोर्ड की ओर से प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे है। पेड़ पौधों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बारिश के बाद प्रदूषण सामान्य था, दीपावली पर आतिशबाजी के बाद प्रदूषण बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें