फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज तीन घंटे के लिए प्रदेश को करेंगे टोल फ्री ः चमकौर

Fri, 16 Feb 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर सिंह बनेड़ा ने कहा कि भाकियू ने वीरवार को हुई बैठक निर्णय लिया गया है किसान आंदोलन दो के समर्थन भाकियू शुक्रवार को प्रदेश के सभी टोल को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक फ्री करवाएगी।

चमकौर सिंह ने कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के निर्देशों पर शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। इसके 18 फरवरी को ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र पर किसान, मजदूर, व्यापारी व सभी खापों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से रोककर सरकार उनके हितों का हनन कर रही है। कहा कि सभी किसान भारत देश के नागरिक है, लेकिन सरकार इन किसानों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है मानों वे किसी दुश्मन देश से आए हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें