फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कटरा के लिए करना होगा इंतजार

Mon, 10 Apr 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल डिपो के रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल होने के बाद अब बसों की संख्या बढ़कर 152 हो चुकी है। कई लंबे रूटों पर बसों को संचालन शुरू भी कर दिया गया है। हरिद्वार और जयपुर के लिए बस सेवा शुरू कर दी है लेकिन अभी तक मां वैष्णो देवी धाम जाने के लिए कटरा तक बस सेवा का परमिट नहीं मिला है। इसलिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक अप्रैल से कटरा जाने वाले बस सेवा को शुरू करने की योजना रोडवेज ने बनाई थी, लेकिन परमिट न मिलने से ऐसा नहीं हो पाया है। हालांकि विभाग का कहना है परमिट लेने की प्रक्रिया जारी है। अब बेड़े में बसों की कमी नहीं है तो परमिट मिलने के तुरंत बाद ही इस बस सेवा को शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार कैथल से मां वैष्णो देवी धाम जाने वाली बस सेवा वर्ष 2018 से बंद है। इस रूट पर बसों की कमी में बस सेवा बंद की गई थी। बस न चलने के कारण इस रूट का परमिट भी रद हो गया था। इस कारण ही यहां पर पिछले पांच साल से बस सेवा बंद है। अब बसों की संख्या बढऩे के बाद इस रूट पर बस संचालन की उम्मीद जगी थी, लेकिन परमिट न मिलने के कारण अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि मई तक इस रूट पर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बस अड्डा के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह तंवर ने बताया कि मां वैष्णो देवी धाम के लिए कटरा जाने वाली बस सेवा की परमिट लेने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस रूट पर परमिट मिल जाएगा। इसके बाद कटरा जाने वाली बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें