फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मथुरा-वृंदावन तक बस के लिए करना होगा इंतजार

Sat, 06 Jan 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोडवेज विभाग के कैथल डिपो की ओर से शुरू की जाने वाली मथुरा व वृंदावन के लिए नई बस सेवा अभी शुरू नहीं हो पाएगी। दरअसल, डिपो को इस बस के संचालन के लिए अभी तक परमिट नहीं पाया है।

इस रूट पर वर्तमान समय में दूसरे डिपो के पास परमिट होने के चलते कैथल से परमिट मिलने के लिए देरी हो रही है। इस समय अंबाला, करनाल और कुरुक्षेत्र से इस रूट पर बसें जा रही हैं। बताया जा रहा है कि तकनीकी दिक्कत के चलते ही इस रूट पर बस का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। रोडवेज विभाग के अनुसार इसमें अभी एक से दो माह का और समय लग सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोडवेज प्रबंधन ने करीब दो महीने पहले ही कैथल डिपो के माध्यम से बस चलाने के लिए परमिट को लेकर परमिट मांगा था।

बसों की संख्या कम होने पर कम हुआ बसों का संचालन ः कैथल डिपो में बसों की संख्या कम होने पर लंबे रूटों पर बसों का संचालन कम हो गया था। लेकिन जैसे ही डिपो में बसाें की संख्या बढ़ने के बाद अब धीरे-धीरे सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। इस समय कैथल रोडवेज के बेड़े में 190 बसें हैं। रोडवेज प्रबंधन ने कुछ महीने पहले ही जयपुर, जम्मू-कटरा और हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू की थी। अब वृंदावन और मथुरा के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। यदि बसों का संचालन होता है तो रोडवेज विभाग को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस संबंध में रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा कि वृंदावन व मथुरा के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए परमिट की मांग की गई थी, लेकिन इस रूट पर अभी तक परमिट के लिए अनुमति नहीं मिल सकी है। उम्मीद है कि अब अगले महीने में दोनों ही रूटों पर बस संचालन के लिए यह परमिट मिल जाएगा।

—————————-

इस रूट पर दूसरे डिपो के पास परमिट होने के चलते हो रही है देरी

तकनीकी दिक्कत के चलते ही नहीं मिल पा रहा है रूट

अभी इसमें अभी एक से दो माह का और समय लग सकता है



फोटो नंबर-01 व 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें