फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्नातक की पढ़ाई छूटने पर तीन वर्ष तक ले सकेंगे ब्रेक

Thu, 06 Jul 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप प्रजापति
विज्ञापन


कैथल। इस साल से लागू नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अब विद्यार्थी को भरपूर मौके मिलेंगे। स्नातक कोर्स चार साल का होगा लेकिन यदि किन्हीं कारणों से उसकी पढ़ाई छूट जाती है तो उसकी उम्मीद नहीं टूटेगी। उसे अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए सात वर्ष का समय मिलेगा। पढ़ाई के दौरान विद्यार्थी अधिकतम तीन वर्षों का ब्रेक भी ले सकते हैं।

यदि विद्यार्थी इस अंतराल के बाद भी वापस अपने कोर्स से नहीं जुड़ेंगे, तो उनका रजिस्ट्रेशन रद हो जाएगा। फलस्वरूप उन्हें स्नातक की पढ़ाई फिर से शुरू करनी होगी। नई शिक्षा नीति में यदि किसी विद्यार्थी की अब एक साल में किसी कारण से पढ़ाई छूट जाती है तो उसकी पढ़ाई व्यर्थ नहीं जाएगी। इसके लिए उसे एक साल का प्रमाणपत्र मिलेगा।
विज्ञापन


विद्यार्थी तीन साल तक यदि पढ़ना चाहता है तो वह दोबारा इस प्रमाणपत्र के आधार पर द्वितीय वर्ष में कहीं पर भी दाखिला ले सकता है। इसी प्रकार दो वर्ष की पढ़ाई पूरी होने पर विद्यार्थी को डिप्लोमा दिया जाएगा। तीन साल की पढ़ाई पूरी होने पर डिग्री व चार साल में कौशल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के साथ डिग्री मिलेगी। इससे विद्यार्थी की रोजगार हासिल करने की राह आसान होगी।

आर्ट व साइंस संकाय में हुआ बदलाव

नई शिक्षा नीति के तहत आर्ट व साइंस संकाय के विषयों में बदलाव हुआ है। कॉमर्स संकाय में बदलाव नहीं किया गया। दो संकायों के विषयों में ही बदलाव किया गया है। विद्यार्थी अपनी मन मर्जी से काई भी विषय ले सकते हैं। किसी भी विद्यार्थी पर कोई विशेष विषय लेने का दबाव नहीं है। जिस विषय में विद्यार्थी की रुचि है, वह ले सकता है।

आरकेएसडी महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सत्यवीर मैहला ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 छात्रों के लिए बेहतर है। इससे कोई भी छात्र काेई भी विषय लेकर पढ़ाई कर सकेगा। इससे छात्रों के लिए रोजगार प्राप्त करना भी आसान होगा। अगर विद्यार्थी ने आर्ट संकाय से पढ़ाई की है और साथ अकाउंट विषय पढ़ा है या फिर साइंस पढ़ी है, तो वह दूसरे क्षेत्र में भी नौकरी प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में इसके अलावा छात्र की पढ़ाई का कोई भी साल खराब नहीं जाएगा। यदि कोई विद्यार्थी स्नातक की पढ़ाई बीच में छोड़ देता है उसे एक साल में सर्टिफिकेट कोर्स दिया जाएगा और दो साल में डिप्लोमा दिया जाएगा। इससे विद्यार्थी तीन साल तक किसी भी कॉलेज में प्रवेश ले सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें