फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वाल्मीकि बस्ती में पत्नी की गला घोंटकर हत्या

Sun, 22 Mar 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
शालू। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के चंदाना गेट स्थित वाल्मीकि बस्ती में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने सुबह उठकर अपनी भाभी को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है और यह कहकर मौके से भाग निकला।

आरोपी पति का नाम अरुण है। मृतका का नाम शालू (32) है। घर वालों के अनुसार अरुण नशे का आदी है। शालू के साथ उसका विवाह वर्ष 2018 में हुआ था। उनके दो छोटे बच्चे हैं। वारदात से बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन


नशे में झगड़ा, फिर वारदात : आरोपी की भाभी दामिनी के अनुसार, शालू मूल रूप से बठिंडा की रहने वाली थी। उसने बताया कि अरुण नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर आता था। शुक्रवार रात भी वह नशे में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर शालू की गला घोंटकर हत्या कर दी।

दामिनी ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने कमरे में थी, तभी अरुण हांफते हुए उनके पास आया और कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है, अब संभाल लेना। इतना कहकर वह मौके से भाग गया। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो शालू बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि हत्या के सटीक कारणों की जांच जारी है। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शालू। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें