फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने लगाया अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप

Sat, 12 Dec 2015 11:39 PM IST
कैथ्ाल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने एवं दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित ससुराल जनों के खिलाफ दहेज के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
गुहला पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की महिला ने बताया कि इसी साल फरवरी में उसकी शादी असंध के निकट एक डेरे में एक युवक के साथ हुई थी।

 शादी में परिवार ने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोपी दहेज लाने की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करते और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकियां देते रहे। पीड़िता ने कहा कि उसका ससुर उसे अकेली पाकर छेड़छाड़ करता था और पति जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था।
विज्ञापन


 जिस कारण वह घायल भी हो गई। उसे बाद में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से पुलिस को सूचना दी गई। महिला थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर निर्मला ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है, पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन


दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
उधर, एक अन्य मामले में चीका निवासी महिला ने बताया कि इसी साल 12 मार्च को उसका निकाह पानीपत निवासी इरसाद के साथ हुआ था। निकाह में माता-पिता में दान दहेज भी दिया। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि शादी के बाद पति इरशाद, सास मीना, ससुर, मुल्तान व ननद गुलफाम ने उसे दहेज लाने की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते। एएसआई सुदेश ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें