कैथल। शहर के भाई उदय सिंह किला परिसर में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने जनसभा की। इसमें सुरजेवाला ने कहा कि वादा करता हूं जहां-जहां आपका पसीना बहेगा, वहां वहां तरक्की व विकास के रास्ते बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिताजी कहते थे कि घर में मंदिर मत बनाना, क्योंकि यह शहर तेरा मंदिर है और इसके बसिंदे भगवान का रूप हैं। इस मौके पर उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लिया। आरोप लगाते हुए कहा कि कैथल क़ो भाजपा ने तहस नहस कर दिया है। हमें बड़ा दुःख होता है जब आज कैथल की इस दुर्गति क़ो देखते हैं।
सुरजेवाला ने कहा कि जीवन में 1987 से लेकर 2024 तक राजनीतिक सफर में बहुत उतार-चढ़ाव आए, चुनाव हारे भी और जीते भी, लेकिन कभी मायूसी चेहरे पर लेकर नहीं आया। आदित्य सुरजेवाला ने जनसभा में हुंकार भरते हुए कहा कि दादा स्व. शमशेर सुरजेवाला, पिता रणदीप सुरजेवाला के दिखाए मार्ग पर तरक्की व विकास के रास्ते स्थापित करेंगे। संवाद