फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कब पूरा होगा इलेक्ट्रिक बसों में सफर का सपना

Sun, 30 Jun 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के लोगों का इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने का सपना कब पूरा होगा, कहा नहीं जा सकता। दरअसल, रोडवेज के मुख्यालय ने डिपो के आवेदन को काफी समय पहले ही रद्द कर दिया है। कैथल डिपो में भी 20 इलेक्टि्रक बसें आनी थी, लेकिन मुख्यालय ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इससे पहले डिपो में मिनी बसों की भी मनाही हुई थी। इस समय केवल बीएस चार से छह तकनीक की बसें ही डिपो में आ रही है।

हरियाणा सरकार ने इस साल जनवरी में रोडवेज के बेड़े में 500 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का निर्णय लिया था। इसके तहत अब कैथल डिपो में भी इलेक्ट्रिक बसें मंगवाने की योजना बनाई गई थी। यदि ये बसें डिपो में शामिल होती तो रोडवेज विभाग को इन बसों के शहर में स्थानीय स्तर पर संचालन करने में लाभ मिलता, लेकिन अब यह लाभ नही मिल पाएगा।
विज्ञापन


इस समय बेड़े में हैं 198 बसें ः गौरतलब है कैथल डिपो के बेड़े में इस समय 198 बसें हैं। इसमें पांच मिनी और 23 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं। यह सभी बसें इस समय रूटों पर दौड़ाई जा रही हैं। जबकि वर्ष 2022 की दिसंबर तक कैथल डिपो में बसों क संख्या घटकर महज 100 ही रह गई थी। वर्ष 2023 और 2024 में अब तक करीब 98 बसें कैथल डिपो के बेड़े में शामिल हुई हैं, जो सभी टाटा कंपनी की बीएस छह तकनीक की हैं। डिपो में बसें बढ़ने के बाद स्थानीय और लंबे रूटों पर काफी हद तक बसों की समस्या खत्म हुई है।

कुछ समय पहले ही रोडवेज की ओर से डिपो में इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने के लिए योजना बनाई थी। इसके तहत मुख्यालय के साथ पत्राचार भी किया गया, लेकिन अभी तक मुख्यालय ने इसकी कोई अनुमति नहीं दी है। यदि अनुमति मिलेगी तो यह इलेक्ट्रिक बसें डिपो में शामिल हो पाएंगी।
विज्ञापन


निरंजन सिंह तंवर, ड्यूटी प्रभारी, बस अड्डा, कैथल।

हैप्पी कार्ड योजना : घटने लगी है कार्ड लेने वाले लाभार्थियों की भीड़

कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना के तहत पिछले कुछ दिनों से कार्ड लेने वाले लोगों का तांता लगा रहता था परंतु अब कार्ड वितरण में तेजी आने के बाद पिछले दो से तीन दिन में नए बस स्टैंड पर लग रही भीड़ घटने लगी है। जिले में 84 हजार लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। इसमें से करीब 30 हजार से अधिक कार्ड विभाग की ओर से वितरित कर दिए गए हैं। वहीं, कार्ड वितरण के लिए नया बस स्टैंड पर 10 काउंटर बनाएं गए हैं। इसमें से तीन काउंटर महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। नया बस स्टैंड पर कुछ भीड़ घटने के बाद कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें