फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मां ने रुपये न दिए तो पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 29 Apr 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



कैथल। जिले के सिरटा गांव में सोमवार सुबह नशे के लिए रुपये न देने पर 17 वर्षीय बेटे ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। चुन्नी से गला घोंट की बात भी कही जा रही है। वारदात के बाद आरोपी ने अपने मामा को फोन करके कहा कि मैंने तेरी बहन को मार दिया, उठा कर ले जाओ। मामा की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।



सदर थाना की पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के लिए अपनी मां से रुपये मांग रहा था। मां के मना करने पर यह वारदात की। सदर थाना में डोहर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसकी बहन मूर्ति देवी की शादी सिरटा में कुलदीप के साथ हुई थी। कुलदीप ट्रक चलाता है। दोनों का 17 साल का एक बेटा है। आरोप है कि भांजा नशा करने का आदी है। वह रोजाना उसकी बहन से नशा करने के लिए रुपये मांगता था और न देने पर मारपीट करता था।
विज्ञापन


विनोद कुमार के मुताबिक, 27 अप्रैल को रात करीब सात बजे भांजे ने उसे फोन किया। कहा- कि वह अपनी मां को जान से मार देगा। इस दाैरान फोन पर चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। इसके बाद फोन काट दिया। इसके बाद फिर साढ़े सात बजे भांजे का उसके पास फोन आया। इस बार कहा कि मामा, तेरी बहन को मार दिया है, उठाकर ले जाओ। इतना कहकर फोन काट दिया।

विनोद कुमार ने बताया कि भांजे की कॉल के बाद वह तुरंत अपने परिवार के साथ सिरटा पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन मूर्ति देवी बेड पर मृत अवस्था में पड़ी है। गर्दन पर रस्सी का निशान और शरीर पर काफी जगह मारपीट के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि भांजे ने ही नशे के लिए रुपये न देने की वजह से अपनी मां की हत्या की है।

आरोप लगाया कि जिस समय उसका भांजा अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था तो महिला के ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी घर पर ही अपने कमरों में थे। कोई भी उसकी बहन के बचाव में नहीं आया। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो भी ससुराल पक्ष से कोई वहां नहीं आया। पूछने पर सभी टालमटोल करते रहे।

सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था, जबकि आरोपी भाग गया था। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।



ससुराल पक्ष के लोग नहीं आए बचाने



विनोद का आरोप है कि जिस समय उसका भांजा अपनी मां को पीट रहा था तो ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी घर पर ही अपने कमरों में थे। फिर भी कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो भी ससुराल पक्ष से कोई वहां नहीं आया। पूछने पर सभी टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन




पुलिस ने शव कब्जे में लिया, सबूत जुटाए



सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था, जबकि आरोपी भाग गया था। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें