फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: व्हीलचेयर क्रिकेटर अब गांव के बच्चों को दे रहे खेल प्रशिक्षण

विज्ञापन
संदीप कुंडू
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव तितरम के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर संदीप कुंडू अब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। संदीप रोजाना गांव तितरम के खेल स्टेडियम में अभ्यास करते हैं और इस दौरान गांव के बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां भी सिखाते हैं। करीब 50 से ज्यादा बच्चे खेलने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

संदीप के अनुसार हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की व्हीलचेयर क्रिकेट सीरीज में उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। बेहतरीन खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। संदीप का मानना है कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य बनाने का रास्ता भी है। इसी सोच के साथ वह अपने गांव के बच्चों को नियमित रूप से प्रशिक्षण देते हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

व्हीलचेयर क्रिकेट में संदीप कुंडू के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने दो बार सिर्फ 26 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया है। टी-20 क्रिकेट में वह 234 रन की विस्फोटक पारी खेल चुके हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक 17 शतक उनके नाम दर्ज हैं। इसके अलावा 12 गेंदों में अर्धशतक लगाकर उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के रिकार्ड की भी बराबरी की है।
विज्ञापन

गांव के बच्चों और अभिभावकों का कहना है कि संदीप की मेहनत और उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का गांव में रहकर बच्चों को प्रशिक्षण देना न केवल उनकी खेल प्रतिभा को निखार रहा है बल्कि उन्हें बड़े सपने देखने का हौसला भी दे रहा है। संदीप की यह पहल साबित करती है कि सच्चा खिलाड़ी अपनी सफलता के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करता है।

संदीप कुंडू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें