फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, 25 हजार क्विंटल आवक

Fri, 11 Apr 2014 11:31 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को अनाज मंडी में करीब 55 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई। जिस कारण मंडी गेहूं से भरना शुरू हो गई है। शुक्रवार को आवक अधिक होने के चलते सरकारी खरीद भी शुरू हो गई।
विज्ञापन


पहले दिन हैफेड ने 15 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा। इसके अलावा अधिक नमी वाले गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई। लोकसभा चुनाव के चलते जहां मंडी में गेहूं की आवक में देरी हो रही थी। वहीं चुनाव होते ही शुक्रवार को अनाज मंडी में गेहूं की आवक बढ़ गई। शुक्रवार को नई एवं पुरानी अनाज मंडियों में करीब 25 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हुई।

गेहूं की बढ़ी हुई आवक के चलते मार्केट कमेटी अधिकारियों को बोली करवानी पड़ी। पहले दिन हुई सरकारी खरीद के चलते हैफेड ने 15 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद की। गेहूं का 1400 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बिजली-पानी की सुविधा में सुधार की जरूरत
नई एवं पुरानी अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने कहा कि शुक्रवार से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है।

अनाज मंडी में अभी भी बिजली-पानी की समस्या बनी हुई है। जिस कारण इन सुविधाओं की ओर ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है। उन्होेंने कहा कि शुक्रवार को गेहूं की सरकारी खरीद भी हुई है। लेकिन ज्यादा नमीयुक्त गेहूं नहीं खरीदा जा सका। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे अपने गेहूं को सूखाकर ही मंडियों में लाएं, ताकि उन्हें ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

उधर मार्केट कमेटी सचिव रविंद्र कुमार सैनी का कहना है कि शुक्रवार को हैफेड ने 15 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा है। चुनाव संबंधी ड्यूटी पूरी होने के बाद अब मंडी में जो भी कार्य अधूरे हैं। उन्हें पूरा किया जाएगा। किसानों एवं आढ़तियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें