फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निर्धारित समय के बाद भी शुरू नहीं हुई गेहूं खरीद

Sat, 08 Apr 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत में किसान नेताओं ने मंडी का दौरा कर जताई नाराजगी
विज्ञापन

कलायत। गेहूं की खरीद को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कलायत मंडी में दौरा किया। खरीद को लेकर किसान मार्केट कमेटी सचिव व उपमंडल अधिकारी नागरिक से भी मिले।

महावीर नरड़ व विक्रम कसाणा ने कहा कि सरकार किसानों को परेशान करने पर तुली है। सरसों की खरीद में किसानों को परेशान किया और किसानों को अपनी फसल निजी व्यापारियों को हाथों में सस्ते में बेचनी पड़ी। गेहूं की फसल को कुछ तो बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि ने भारी नुकसान कर दिया ऊपर से नमी अधिक होने के नाम पर मंडी में खरीद ही शुरू नहीं हो रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल में जो नुकसान हुआ है उसको लेकर भी किसानों में भारी बेचैनी बनी है। न तो पोर्टल चल रहे और न ही अधिकारी गिरदावरी करवाने में कोई दिलचस्पी दिखा रहे। उन्होंने कहा कि यदि 23 अप्रैल तक किसानों के नुकसान की भरपाई व खरीद कार्य पूरा नहीं किया गया तो धनौरी में मुख्यमंत्री का किसानों द्वारा भारी विरोध किया जाएगा। इस मौके पर इंद्र कुंडू, तेजा गिल, कृष्ण मालखेड़ी व भीम कौलेखां मौजूद रहे।

मार्केट कमेटी सचिव अरविंद श्योकंद ने बताया कि कलायत मंडी में गेहूं की खरीद हैफेड सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को करेगी। मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को खरीद वेयरहाऊस करेगी। इसी तरक से चार सैंटरों पर ये दोनों एजेंसी व सांघण खरीद केंद्र पर फूड सप्लाई गेहूं की खरीद करेगी। सचिव ने कहा कि सीजन को लेकर तैयारियां पूरी कर रखी हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि वे गेहूं की फसल को पूरी तरह से सुखा कर ही मंडी में लाएं ताकि खरीद एजेंसी उन्हें तत्काल खरीद सके।
ढांड की मंडी में पहुंचा गेहूं, 10 से खरीद शुरू करने के दिए संकेत

पाई। पाई की अनाज मंडी में गेहूं की फसल आने के बावजूद गेहूं खरीद का कार्य चालू नही हो सका है। नाराज किसानों का कहना है कि सरकार ने पहली अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करने के आदेश दिए हैं परंतु आज एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी नतीजा सिफर है। दूसरी ओर इस संबंध में मार्केट कमेटी के सचिव का कहना है कि गेहूं में नमी के कारण खरीद शुरू नहीं की गई है। आगामी 10 अप्रैल से खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


गेहूं की खरीद शुरू करना तो दूर मंडी में उनकी पड़ी हुई फसल को देखने तक कोई सरकारी अधिकारी नहीं पहुंचा। मंडी में इस समय सैकड़ों बोरी गेहूं की पड़ी हुई है। किसान राम कुमार, दिलबाग, किसान नेता करतारा, जयभगवान, बलवान आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि खरीद एजेंसी के अधिकारी जानबूझकर किसानों की गेहूं की खरीद शुरू करने में देरी कर रहे है। इससे किसानों को मंडी में अपनी फसल की ढेरी की रखवाली करनी पड़ रही है। किसानों का समय मंडी में बेकार होने के चलते वे अपनी फसल की संभाल खेतों में नहीं कर पा रहे। उधर, इस संबंध में जब मार्केट कमेटी के सचिव जोगिंद्र सिंह पेशिया से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों की फसल आई हुई है, परंतु उसमें नमी अधिक है। इस कारण से खरीद का कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंने खरीद एजेंसी हैफेड के खरीद अधिकारियों को मंडी में गेहूं आने के बारे में अवगत करवा दिया और वे नमी के कारण खरीद करने नहीं आए। उन्होंने कहा कि सोमवार से खरीद का कार्य सुचारू रूप से चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें