संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की पुरानी व अतिरिक्त अनाज मंडी से गेहूं की उठान शत-प्रतिशत हो चुका है। अब नई अनाज मंडी में ही करीब 10 हजार कट्टों का ही उठान होनी बाकी है।
इसके साथ ही पूरे जिले में अब तक 68 लाख नौ हजार 320 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। इसमें से 64 लाख 19 हजार 330 क्विंटल की उठान हो चुकी है। अब तक अनाज मंडियों से 94 प्रतिशत गेहूं की उठान हो चुकी है। अब मात्र छह प्रतिशत उठान ही बाकी है, जो अगले एक या दो दिन में उठान होने की संभावना है। बता दें कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार गेहूं की आवक ज्यादा रही। मार्च में वर्षा होने के कारण दस अप्रैल के बाद गेहूं का सीजन शुरू हुआ है, जो मई माह तक चला। पिछले साल एक मई से पहले उठान हो चुकी थी, जो इस बार 10 मई तक उठान होने की संभावना है। आढ़तियों ने बताया कि गोदामों में लेबर कम मिलने के कारण उठान में देरी आई।
जिलेभर की अनाज मंडियों में अब तक 94 प्रतिशत गेहूं की उठान हो चुकी है। अब केवल छह प्रतिशत ही उठान बाकी है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार उठान कार्य तेज हुआ है। वहीं, इस बार सीजन भी अप्रैल माह में शुरू हुआ था।
सोहन ढुल, प्रधान, अतिरिक्त अनाज मंडी एसोसिएशन, कैथल।