फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडियों में नहीं पहुंचा गेहूं, खरीद अटकी

Wed, 02 Apr 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मंगलवार को सरकारी खरीद शुरू करने की प्रक्रिया तो शुरू कर दी गई, परंतु पहले दिन पहली अप्रैल को मंडियों में एक भी किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। जिला प्रशासन की ओर से जिले में खरीद को लेकर 51 खरीद केंद्र बनाए हैं। इस बार नई अनाज मंडी के साथ अतिरिक्त अनाज मंडी में भी शुरू गेहूं की खरीद होगी। वहीं, अभी तक मंडियों में व्यवस्था बनाने का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे आढ़तियों में रोष है।

उधर, गेहूं न आने की स्थिति में मंडियों में केवल धान के ही ढेर दिखाई दिए। उधर, सफाई को लेकर भी मंडी में अभी तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह से मंडी में गेहूं पहुंचना शुरू होगी। गेहूं खरीद के लिए 2425 रुपये प्रति क्विंटल रेट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इस बार 17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद का अनुमान ः जिले में पिछले वर्ष 17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों पर हुई थी। इस बार भी अधिकारियों ने इतनी ही खरीद की संभावना जताई है। कैथल में हरियाणा वेयर हाउस, हैफेड और फूड एंड सप्लाई तीन एजेंसियां गेहूं की खरीद का कार्य करेंगी।

कैथल शहर की नई, पुरानी और अतिरिक्त अनाज मंडी के अलावा पांच खरीद केंद्र भी बनाए गए हैं। ये केंद्र गांव बाबा लदाना, पाडला, गुहणा, क्योड़क व फर्श माजरा में बनाए गए हैं।

आढ़ती बोले, पहले बनाई जाए व्यवस्था ः नई अनाज मंडी के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि एक अप्रैल से सरकार की ओर से सरकारी खरीद शुरू करने का फैसला लिया। हालांकि पहले दिन कोई भी किसान गेहूं लेकर मंडी में नहीं पहुंचा है। परंतु अभी तक सड़कों तक पर सफाई नहीं की गई है। इस कारण गेहूं आने पर किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने कहा कि अभी तक मंडी में गेहूं की कोई ढेरी नहीं आई है। यहां आढ़ती अभी तक धान की ही खरीद व बिक्री कर रहे हैं। धान का भूसा मंडी में होने के कारण सफाई में थोड़ी सी परेशानी है, इसे जल्द दूर करवाया जाएगा। बिजली, पानी, सफाई और शौचालयों की सभी व्यवस्था मंडी में जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों, आढ़तियों व मजदूरों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसे लेकर सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें