फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश व ओलावृष्टि से गिरी गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। जिले में शनिवार को हुई बे मौसम बरसात, ओलावृष्टि व तेज हवाओं से गेहूं की फसल खेतों में जमीन पर बिछ गई। जिससे किसान की साल भर की मेहनत खरराब हो गई है। किसान नरेश राणा, रवि राणा, कंवरपाल राणा, तेजपाल राणा, रविंद्र राणा, रामकिशन, दर्शन, मायाराम, कृष्णा, रामफल, लछमनदास, कर्मबीर ने बताया कि शनिवार की रात को चले तेज तूफान और बारिश से उनकी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। इससे जहां फसलों की पैदावार प्रभावित होगी, वहीं फसलों को काटने में भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा। उधर कस्बे के बाजारों और निचले इलाकों में पानी की उचित निकासी न होने से गंदा पानी लोगों के घरों व दुकानों में भर गया। वहीं कैथल असंध मार्ग पर पानी निकासी न होने सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। इसके अलावा गाव बीरबांगडा को जा रहे मार्ग पर खेल मैदान में पानी भरने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें