फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेहूं की आवक जारी, खरीद नहीं

Mon, 07 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जारी हैं, लेकिन खरीद शुरू नहीं हुई है। वहीं, रविवार को अवकाश के चलते सरकारी खरीद प्रक्रिया बंद रही।

गौरतलब है कि सरकार के आदेशों के तहत एक अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य निर्धारित किया गया है परंतु अभी इस गेहूं की खरीद होने में अभी दो से तीन दिन लगेंगे। इस बार सरकार ने 2425 रुपये सरकारी दाम निर्धारित किया है। सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद छह दिनों में गेहूं की सरकारी खरीद का कार्य नहीं हो पाया है।

जिला प्रशासन को इस बार भी 17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद का अनुमान है। हालांकि पिछले वर्ष 17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों पर हुई थी। हरियाणा वेयर हाउस, हैफेड और फूड एंड सप्लाई तीन एजेंसियां गेहूं की खरीद करेंगी। इसके लिए कैथल शहर की नई, पुरानी और अतिरिक्त अनाज मंडी के अलावा पांच खरीद केंद्र भी बनाए गए हैं। ये केंद्र गांव बाबा लदाना, पाडला, गुहना, क्योड़क व फर्श माजरा में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने कहा कि मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन नमी अधिक होने के कारण अभी खरीद कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंेने कहा कि ऐसे में यहां आढ़ती अभी तक धान की ही खरीद व बिक्री कर रहे हैं। शहर की तीनों मंडियों में बिजली, पानी, सफाई और शौचालयों की सभी व्यवस्था बना दी गई है। ऐसे में किसी भी किसान या आढ़ती को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें