फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन दिन पहले खरीदी बुलेट से जा रहे थे बहन के घर

Wed, 22 Jan 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। तारांवाली व कसौर के पास हुई सड़क दुर्घटना में निकटवर्ती धौंस गांव निवासी दो सगे भाइयों विक्रम (26) और विकास (20) की मौत के बाद मंगलवार को गांव में मातम पसरा रहा। दोनों भाई अपनी बहन के घर पीलिया देने गए थे। उन्होंने तीन दिन पहले ही बुलेट खरीदी थी। इसी बुलेट पर वे गए थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और हादसे में उनकी जान चली गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

गौतलब है कि घटना बीते कर देर शाम तारांवाली गांव में हुई। दोनों भाइयों में विक्रम की शादी हो चुकी है वहीं विकास अविवाहित था। विक्रम की एक बेटी भी है। युवक शिक्षा के साथ-साथ खेतीबाड़ी करते थे। विक्रम ने तीन दिन पहले ही बुलेट बाइक ली थी। जानकारी के अनुसार दोनों बहन के घर पीलिया देने के लिए गांव खरकां गए थे। जब वे तारांवाली के पास पहुंचे, तो यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


माैके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि विक्रम ने तीन दिन पहले ही बाइक ली थी। मौत से पूरे गांव में मातम छा गया।बताया जा रहा है कि तारांवाली और रामथली के बीच की सड़क का करीब तीन एकड़ का हिस्सा बुरी तरह से टूटा है। इस सड़क पर बने गड्ढे हादसे का मुख्य कारण बने।

जानकारी के अनुसार, तारांवाली के कुछ लोगों ने इस सड़क पर कोर्ट से स्टे ले रखा है, जिसके कारण लोक निर्माण विभाग सड़क को सुधार नहीं पा रहा। स्थानीय निवासियों ने गड्ढों को भरने का प्रयास किया, लेकिन स्टे लेने वालों ने इसकी शिकायत कर दी। नतीजतन इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन


गुहला थाना प्रभारी एसएचओ रामपाल ने बताया कि पुलिस ने मामले में विक्रम के जीजा प्रेम सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें