फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रबंधन समिति के सदस्यों का किया स्वागत

Wed, 09 Jul 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधन समिति के सदस्यों का मंगलवार को विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने प्रलिखित प्रस्तावों पर चर्चा और समीक्षा की। उन्होंने बताया कि विद्यालय को बुलंदियों पर ले जाने के लिए और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता कौशिक ने सभी प्रबंधन समिति के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा प्रत्येक विद्यार्थी का उज्जवल भविष्य बनाना ही हमारा उद्देश्य है। इस मौके पर प्रधान अंकित चौधरी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट प्रथम प्रदीप चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट द्वितीय संजीव चौधरी, जनरल सेक्रेटरी गौतम चौधरी और विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें