संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित हैदराबाद में आयोजित 38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में फ्रांसवाला की हैंडबॉल खेल अकादमी का मनीष कुमार ने कांस्य पदक जीता है। लौटने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया।
यह प्रतियोगिता तीन से सात अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। खिलाड़ी मनीष ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुनीष कुमार के बेहतर प्रदर्शन पर ग्राम पंचायत फ्रांसवाला के सरपंच गुरमीत सिंह व ग्राम वासियों ने मनीष के गांव पहुंचने पर स्वागत किया।
जिला एईओ रमेश चहल ने विजेता खिलाड़ी मनीष का पुष्प मालाओं से स्वागत किया और बच्चों को बताया कि कठिन परिश्रम करने से सफलता हासिल कर सकते हैं।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय फ्रांसवाला के मुख्य अध्यापक विजय कुमार ने बताया कि पिछले एक वर्ष से स्कूल के खेल मैदान में लगातार हैंडबॉल खेल का अभ्यास सुबह शाम करवाया जाता है। खेल विभाग की तरफ
से यहां पर हैंडबॉल खेल नर्सरी भी चलाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि नर्सरी कोच कुमारी श्रुति व विजय कुमार के कठिन प्रयास से ये उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर हैंडबॉल कोच प्रशांत राय कोच गुरमीत सिंह, डीपीई मोहन लाल व पीटीआई महेंद्र कुमार उपस्थित रहे।