फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बास्केटबॉल खिलाड़ी रुद्र का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नेपाल के पोखरा में 7-9 जनवरी तक हुई इंडो नेपाल बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में भारत की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी और कैथल निवासी रुद्र ढिल्लों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दौरान भारत के साथ नेपाल और पुर्तगाल का कड़ा मुकाबला हुआ। भारत का नेपाल के साथ 54-21 का आंकड़ा रहा। वहीं फाइनल में भारत ने पुर्तगाल को 54-44 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्वागत के बाद खिलाड़ी रुद्र ने बताया कि वह आरकेएसडी पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं का छात्र है। पिछले चार वर्षों से इंडोर स्टेडियम में बॉस्केटबॉल का निरंतर अभ्यास कर रहा है। उन्होंने इस जीत का श्रेय उसके दादा-दादी व कोच शैलेश कुमार को दिया।
रुद्र ने कहा कि सरकार की ओर से खिलाड़ियों को काफी सहायता की जाती है। उन्हें अभ्यास के दौरान समय-समय पर स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है ताकि उन्हें अभ्यास के दौरान खाने-पीने व अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े। रुद्र के दादा रघुबीर ढिल्लों ने कहा कि रुद्र की अच्छी लंबाई है। इस वजह से उसने रुद्र को बॉस्केटबॉल खेलने के लिए प्रेरित किया। आज लंबाई के कारण ही रुद्र ने अच्छा प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को बास्केटबॉल में पदक दिलाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें