फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वर्ण पदक जीतने वाले आर्यन का स्वागत

Tue, 06 Feb 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र आर्यन ने खेलो इंडिया में कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आर्यन ने रिकॉर्ड 9.1 फीट की हाई किक लगाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जिसमें अन्य राज्यों के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आर्यन की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्रधानाचार्य सूबे सिंह ने बताया कि 13वीं खेलो इंडिया इवेंट की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी 2024 को चेन्नई तमिलनाडु में की। इसमें सभी राज्यों राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें हरियाणा ने ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल पहुंचने पर जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रशासक पूर्व एसडीओ चंद्रशेखर, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही व जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य सुबह सिंह मलिक ने इस खिलाड़ी को स्वर्ण पदक पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य सूबे सिंह मलिक ने बताया कि इस इस खेल में सात इवेंट होते हैं, इनमें से आर्यन ने ऊंची किक इवेंट में भाग लिया था। प्रशासक चंद्रशेखर व अन्य ने इस खिलाड़ी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की डीपीई पूनम देवी, जसवंत सिंह, राममेहर अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें