फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुष्पवर्षा से ध्वजा का स्वागत

Sun, 04 Aug 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। प्रभात फेरियों के क्रम में शनिवार की प्रभातफेरी गोल्डी व सोनिका बोगरा की ओर से श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित की गई। इस मौके पर पुष्पवर्षा से ध्वजा का स्वागत किया गया।

समिति के सदस्य हरि किशन तनेजा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां निकाली जा रही हैं। सुबह के समय जब ठाकुर जी की ध्वजा को लेकर श्रद्धालु गाते बजाते हुए गोल्डी बोगरा के निवास से श्री सनातन धर्म मंदिर में पहुंचे तो वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। ठाकुर जी का सुन्दर दरबार सजाया गया और उसके पश्चात भजन गायकों ने समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भजन गायक महेश शर्मा के भजन तेरा पल पल बीता जाए मुख से जपले नम: शिवाय, रमेश तनेजा के भजन मेरा दिल तुझपे कुर्बान मुरलिया वाले रे औैर धीरज गंभीर के भजन बन कर माझी जीवन नैया प्रभु तुमको पार लगानी है पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। रविवार की प्रभातफेरी मनीष अरोड़ा की ओर से श्री कृष्ण कृपा मंदिर में होगी। प्रभातफेरी के समापन पर आरती की गई और प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर प्रधान शंटी आहुजा, भरत वधवा, जीत कामरा, रमेश बोगरा, भाविका, दीपू, नानकू सैनी, गगन नागपाल, जतिन आहूजा, राहुल कामरा, महावीर राणा, जतिन गंभीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें