फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्शमाजरा में अक्षत कलश का स्वागत

Sat, 06 Jan 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। अयोध्या से पूजित अक्षत कलश का गांव फर्शमाजरा में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बंटी ने बताया कि यह हम सबके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश हमारे गांव में शिव मंदिर में स्थापित किया गया है।

खंड के पालक व विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश आर्य ने बताया कि अब अयोध्या से आए हुए यह पीले चावल शिव मंदिर से निमंत्रण के रूप में हर घर तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि प्रत्येक घर इस गौरव को प्राप्त कर सके। कलश को लेकर मंदिर के पुजारी व गणमान्य व्यक्तियों की ओर से गांव की परिक्रमा करके मंदिर में कलश स्थापित किया।
विज्ञापन


अयोध्या से आए हुए पूजित कलश की हर रोज पूजा विधि विधान से होगी। कलश यात्रा में सैकड़ों व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महा संपर्क अभियान के जिला संयोजक गोपाल कृष्ण भट्ट, गोल्डी सीवन, वकील सैनी, राजेश शर्मा सीवन, रिंकु, हरी राम शर्मा, बलकार और समस्त ग्रामीण शामिल हुए।

सौथा के मंदिर में कल स्थापित किया जाएगा अक्षत कलश ः अयोध्या से पूजित अक्षत कलश को गांव सौथा के मंदिर में सात जनवरी को स्थापित किया जाएगा। इस दिन गांव में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी और इसके बाद कलश को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष बलविंद्र जांगड़ा ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अयोध्या से आने वाले इस पूजित अक्षत कलश के पीले चावलों को निमंत्रण के रूप में प्रत्येक घर में पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ प्रखंड संयोजक राजेश आर्य, वकील सैनी, बंटी फर्शमाजरा, राजेश शर्मा, देवी दत, राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें