फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

विज्ञापन
गर्मी के बीच सूनसान पड़ी कैथल के जींद रोड की सड़क। संवाद
विज्ञापन
कैथल। पिछले एक सप्ताह से मौसम में बनी ठंडक के बाद रविवार को फिर गर्मी का अहसास हुआ। सुबह से तेज धूप निकलने और उमस बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी हुई। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दी।
विज्ञापन

हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार से एक बार फिर मौसम बदलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। वहीं करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। मौसम में नमी बढ़ने के कारण उमस भी महसूस की गई। दोपहर के समय लोग सिर ढककर और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। पिछले सप्ताह हुई बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सुहावना बना हुआ था। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही थी लेकिन रविवार को मौसम ने करवट बदल ली।
लोगों का कहना है कि पिछले दिनों ठंडे मौसम के कारण काफी राहत मिली थी और अब वे फिर से बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि बढ़ती गर्मी से निजात मिल सके। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिले में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मौसम किसानों के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है, क्योंकि गर्मी कम होने से फसलों और बेल वाली सब्जियों को राहत मिलेगी। डॉ. जितेंद्र गिल ने कहा कि मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। तेज धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें