फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने जीना किया मुहाल, तापमान में दो डिग्री का आया उछाल

Sun, 07 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
नारियल पानी का सहारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार को तापमान में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के कारण लोगों के काफी पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन


नारियल पानी का उठा रहे लुत्फ
कोई गर्मी से बचने के लिए नारियल पानी का लुत्फ उठाता दिखाई दे रहा है तो कोई सिर पर छाता सिर पर लेकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहा है। अभी कुछ दिनों तक मौसम का ऐसा रहने का अनुमान है। इसके साथ गर्मी में फलों का सरताज कहे जाने वाले तरबूज की डिमांड बढ़ रही है। पानी की कमी को पूरा करने वाले तरबूज को लेकर लोग काफी उत्साहित है।

अगले तीन दिनों तक नहीं राहत के आसार
मौसम वैज्ञानिक चंद्रशेखर डागर ने बताया कि तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी यूं ही जारी रहेगी। इसके साथ ही 48 घंटो तक तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस रहने का भी अनुमान रहेगा। उन्होंने बताया कि अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन


अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
जहां गर्मी अपने चरम पर वहीं अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पानी की कमी के कारण भी अधिकतर लोग बीमार हो रहे। बढ़ी गर्मी के कारण मच्छरों के प्रकोप के कारण मलेरिया बुखार जैसी बीमारी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें