फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार का दिन भी काफी ठंडा रहा। सुबह शाम घने कोहरे ने लोगों को परेशान किया। दिन में एक बार भी धूप नहीं निकली। जिस कारण लोग ठिठुरते नजर आए। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। जिस कारण लोग दिन में घरों में ही रहे।
विज्ञापन

रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो शनिवार को 14 व 5 डिग्री सेल्सियस था। संडे के दिन 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली और 78 प्रतिशत की नमी बनी रही।
ठंड का असर जन-जीवन पर स्पष्ट दिख रहा है। छुट्टी के बावजूद लोग रविवार को घरों में ही रहे। बाजार व सड़के सुनसान नजर आईं। ठंड से होने वाली बीमारियां भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें: जिला चिकित्सक अधिकारी डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि सर्दी दिनप्रतिदिन बढ़ रही है। जिससे अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। इन दिनों जुकाम, खांसी, फिवर जैसी बीमारियों की ज्यादा संभावना रहती है। इसलिए गर्म कपड़ों व शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें। उन्होंने बताया कि इन दिनों बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
गेहूं की फसल के लिए है लाभकारी: कृषि महाविद्यालय कौल के प्रिंसिपल डा. रमेश वर्मा ने कहा कि गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है। परंतु सब्जियों के लिए काफी नुकसान दायक साबित होती है। अगले दो-तीन दिनों तक ठंड बढ़ेगी। फसलों को बचाने के लिए हल्की सिंचाई करके रखें। बागवानी के पौधे हैं तो उन्हें पराली आदि से ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें