फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा : दिन में भी लाइटें जलाकर रेंगते रहे वाहन

Tue, 08 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह लोगों को कोहरे के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब तक के सबसे अधिक घने कोहरे के कारण सुबह की दिनचर्या देरी से शुरू हो पाई। दिन में भी कई बार सूर्यदेव कोहरे और बादलों में लुका-छिपी का खेल खेलते रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


तीन दिन में मंगलवार की सुबह सबसे अधिक घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहिया वाहनों पर स्कूल-कॉलेज और कार्यालयों में जाने वाले लोगों के कपड़े कोहरे के कारण ही भीग गए। वहीं स्कूली बच्चे भी देरी से स्कूलों में पहुंचे। कोहरे के कारण सुबह हिसार-चंडीगढ़ सहित दिल्ली जाने वाली बसें भी देरी से पहुंचीं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के कारण तापमान न्यूनतम 8.5 और अधिकतम 24.5 रहा। इसके आगे भी कम होने का अनुमान है।
विज्ञापन


राजौद में जनजीवन प्रभावित
राजौंद। दो दिन से क्षेत्र में कोहरे के प्रकोप के चलते आम जनता का जनजीवन ठप होकर रह गया है। कोहरे के चलते वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण आम आदमी की दिनचर्या भी बदलती नजर आ रही है। उधर इस धुंध का असर सरकारी कर्मचारियों व विद्यार्थियों को भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें