फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में आई भारी गिरावट, कोहरे व धुंध से जनजीवन अस्त व्यस्त

Sun, 25 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
दो दिनों से मौसम में आई भारी गिरावट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से मौसम में आई भारी गिरावट के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। पछुआ हवा की तेजी कम होने से तापमान में भारी गिरावट आई। जिस कारण कोहरे ने अधिक दस्तक दी। कोहरे के कारण शनिवार को केवल 100 मीटर तक ही दृश्यता रही। जबकि आद्रता 40 प्रतिशत रही। पश्चिमी क्षेत्रीय हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि  न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के कारण सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों और यात्रियों को हुई।
विज्ञापन


कोहरे से जहां वाहन चालकों को वाहन चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बस और ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को अपने स्थानों तक पहुंचने में भारी कठिनाई हुई। धुंध के कारण ट्रेन भी काफी लेट चली। ट्रेन के समय में बीस से पच्चीस मिनट की देरी रही। जबकि बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने स्थानों तक पहुंचने में दोगुना समय लगा।

अभी राहत मिलने के नहीं है आसार
कोहरे के कारण अधिक परेशानी स्कूल में जाने वाले विद्यार्थियों को हुई। कोहरे से स्कूल व कालेज जाने वाले छात्र छात्राओं को देरी से स्कूल पहुंचना पड़ा। इसके अलावा ठंड का असर छोटे बच्चों को काफी झेलना पड़ा। हालांकि सर्दी को देखते ही् सरकार ने 15 दिन का सर्द कालीन अवकाश घोषित कर दिया है। अभी कोहरे व धुंध के कम नहीं होने के आसार है। डा चंद्रशेखर डागर ने बताया कि अभी 30 दिंसबर तक कोहरे के रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि दृश्यता 100 मीटर तक ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें