राजौंद। क्षेत्र में रविवार को शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। इससे पिछले दो दिनों से उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल नजर आए लेकिन शाम होते-होते मौसम में आए बदलाव ने मौसम को सुहावना बना दिया। अचानक आसमान में घने बादल छा गए और हल्की ठंडी हवाएं चलने लगीं जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। हालांकि आंधी या तूफान जैसी कोई स्थिति नहीं बनी। मौसम के इस बदलाव से किसानों और आमजन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है जिससे गर्मी से और अधिक राहत मिलेगी।