फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में बदला मौसम, किसानों ने धान की रोपाई में पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कोटड़ा में हो रही बरसात का दृश्य
विज्ञापन
राजौंद। क्षेत्र में मंगलवार को हुई हल्की बरसात से मौसम सुहावना हो गया और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। 11 बजे के आसपास आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के कारण वातावरण खुशनुमा हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं इस मौसम परिवर्तन का सकारात्मक असर खेती-बाड़ी पर भी देखने को मिला। बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने से किसानों ने धान की रोपाई का कार्य तेज कर दिया। कई गांवों में किसान अपने परिवार के साथ खेतों में जुटे नजर आए और रोपाई कार्य को तेजी से पूरा करने में लगे हुए हैं। किसानों का कहना है कि यह हल्की बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभकारी साबित होगी, क्योंकि इससे जमीन में नमी बनी रहती है और सिंचाई की जरूरत भी कम पड़ती है। यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह मौसम अनुकूल बना रहा तो फसल की बढ़वार अच्छी होने की उम्मीद है।

क्षेत्र के गांव कोटड़ा में हो रही बरसात का दृश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें