कैथल। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा में बेरोजगारी, संगठित अपराध और नशाखोरी के बढ़ते दुष्प्रभावों ने युवाओं को अवैध हथियारों की ओर धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो चुकी है और अवैध हथियार आसानी से युवाओं के हाथों तक पहुंच रहे हैं। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा शासन में हरियाणा अपराधियों का सुरक्षित अड्डा बन गया है। उन्होंने बताया कि यूपी और एमपी से अवैध पिस्तौल व देसी कट्टों की आमद धड़ल्ले से हो रही है, जिन्हें युवा रौब झाड़ने, रंजिश निपटाने और गैंग कल्चर को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। संवाद