पूंडरी। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को हराना है” के संकल्प के साथ युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के तहत पूंडरी में एक व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया। पूंडरी ब्लॉक के युवा समन्वय अधिकारी संदीप राविश ने बताया कि इस अवसर को पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया गया। तीन जून को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई थी। फिर नागरिकों को लगभग 200 कपड़े के बैग निशुल्क वितरित किए गए, साथ ही उन्हें पॉलीथिन के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। संवाद
पौधरोपण कर जनजागरूकता अभियान चलाया
सीवन। नगरपालिका सीवन की ओर से स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़े के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। नगरपालिका कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप सैनी, पार्षद संजय कंसल, सुखदेव, जितेंद्र शर्मा, श्रीराम, लिपिक पवन कुमार, राकेश, सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद