फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एमएससी गणित के टॉप-10 में हम भी

Fri, 28 Apr 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की एमएससी मैथमेटिक्स तीसरे सेमेस्टर की छात्राओं ने विश्वविद्यालय में दूसरा, पांचवां, 12वां व 12वां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम चमकाया। टॉप-10 में ज्योति और काजल का नाम शामिल है।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के घोषित परीक्षा परिणामों में एमएससी गणित की तीसरे सेमेस्टर की ज्योति ने 496/600 अंक प्राप्त कर 82.67 प्रतिशत के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान व काजल ने 492/600 अंक प्राप्त कर 82 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि मनीषा ने 466/600 अंक प्राप्त कर 77.67 प्रतिशत के साथ 12वां स्थान व नेहा ने 465/600 अंक प्राप्त कर 77.5 प्रतिशत के साथ 123वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। प्रबंधक समिति के महासचिव नरेंद्र मिगलानी व कोषाध्यक्ष बालकिशन लाटका ने छात्राओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा, कॉलेज स्टाफ से अंकिता गोयल, निर्मल, साक्षी व लालिशा मौजूद रहे।
आरकेएसडी कॉलेज की ऐश्वर्या और जाह्नवी

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की एमएससी गणित के तृतीय सेमेस्टर की होनहार छात्राएं ऐश्वर्या व जाह्नवी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में स्थान बनाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऐश्वर्या ने 484/600 अंकों के साथ कुल 80.06 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया।

जाह्नवी ने 474/600 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया। प्रधान प्रबंधन समिति साकेत मंगल एडवोकेट एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारियों ने इन विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई संदेश भेजे। कॉलेज प्रांगण में प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन इन छात्राओं को निर्धारित 2100 रुपये की राशि प्रत्येक को प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यबीर मैहला, डॉ. मनोज कादियान, प्रो. शुभम व दिनेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें