फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के बताए तरीके

Fri, 14 Feb 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। बालू गांव में बिजली निगम और एडीसी कार्यालय की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों की ओर से योजना के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और जिलावासियों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के एक गांव को सोलर मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसके लिए एक प्रतियोगिता करवाई। जिसमें पांच हजार से अधिक आबादी वाले 10 गांवों को चिन्हित किया है। इन ग्राम पंचायतों में से जो पंचायत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगी और तय मानकों पर खरी उतरेगी, उसे सोलर मॉडल गांव बनाने के लिए सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाने पर अनुदान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाएं। कहा कि सरकार का उद्देश्य सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक बढ़ावा देना है, जिससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा बल्कि लोगों की बिजली की लागत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें